Pinned Post

Yeh Hain Chahatein 3 November 2021 Written Update - Sania Police Ke Hiraasat Mein - Arman Faraar

Yeh Hain Chahatein 3 November 2021 Written Update - Sania Police Ke Hiraasat Mein - Arman Faraar

Yeh-Hain-Chahatein-3-November-2021-Written-Update

ये हैं चाहतें 3 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - सानिया पुलिस के हिरासत में - अरमान फरार

आज के एपिसोड की शुरुवात में रुद्राक्ष सान्या को उसने कैसे प्लान बना कर उसको पकड़ा यह बता रहा होता है और साथ ही यह भी बताता है की कैसे उसने प्रिशा को कह कर अरमान को अपने घर पर उसकी और मिश्का की नकली शादी देखने बुलाया था। 

मिश्का ने भी रुद्राक्ष और प्रिशा का कैसे इस प्लान में साथ दिया यह भी रुद्राक्ष सान्या को बताता है, जिसके बाद अरमान को पूरा यकीन हो जाता है की रुद्राक्ष प्रिशा को भुला कर ज़िन्दगी में आगे बढ़ गया है। इस लिए रुद्राक्ष मिश्का से शादी कर रहा है। 

अरमान बिलकुल निश्चिन्त हो जाता है और अपने आगे के प्लान के बारे में सान्या को कुछ भी नहीं बताता और इस लिए रुद्राक्ष सान्या का पता लगा कर उसे पकड़ लेता है।

इंस्पेक्टर चौटाला कहती है की अब वह अरमान को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। इस पर रुद्राक्ष और प्रिशा दोनों ही इंस्पेक्टर चौटाला को धन्यवाद करते है, क्यूंकि उसने अंत में सच्चाई का साथ दिया। इंस्पेक्टर भी उन दोनों को धन्यवाद करती है उसे गलत रास्ते से सही रास्ते पे लाने के लिए। 

इसके बाद पुलिस सान्या को गिरफ्तार कर के पुलिस स्टेशन ले जाती है और साथ ही अरमान को पकड़ने मॉल की और चल पड़ती है। 

रुद्राक्ष और प्रिशा आखिरकार मिल कर बहुत कुश है और वह भी अपने घर जाते है। रुद्राक्ष अपनी माँ (सारदा) और प्रिशा के माता (वसुधा) पिता (गोपाल कृष्णन) को सरप्राइज देने के लिए उनके कमरे से बहार बुलाता है। सभी लोग प्रिशा को ज़िंदा देख कर अचंबित रह जाते है। 

पूरा परिवार बहुत खुश होता है और भावुक हो कर सभी बारी बारी प्रिशा को गले लगते है। तभी सारदा की नज़र मिश्का पर पड़ती है जो उनके घर के अंदर चली आ रही है। उसे देखते ही सारदा बहुत क्रोधित हो जाती है और बिना किसी की एक भी बात सुने उसे घर से निकलने लगती है। 

यह भी पढ़े: ये हैं चाहतें 4 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - जीपीएस का छुपा हुआ अतित

रुद्राक्ष जैसे तैसे सारदा को रोकता है और मिश्का ने प्रिशा को बचाने और बेकसुर साबित करने के लिए कैसे उनकी मदद की यह सब बताता है। यह सुनते ही सारदा मिश्का का हाथ छोड़ देती है और उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद करती है। 

फिर सभी परिवार वाले रुद्राक्ष को उन्हें अपने प्लान के बारे में कुछ भी न बताने के लिए कारण पूछते है। रुद्राक्ष सभी से अपने प्लान को छुपाने के लिए माफ़ी मांगता है और तभी प्रिशा बताती है की अगर हमारा प्लान कामयाब नहीं होता तो उसके साथ कुछ बहुत बुरा हो सकता था। 

उसी समय इंस्पेक्टर चौटाला रुद्राक्ष के घर आती है और बताती है की उसके लिए एक गुड न्यूज़ है, कोर्ट ने प्रिशा को सभी इल्ज़ामो से बरी कर दिया है, यह सुन कर सभी बहुत खुश होते है।

लेकिन इसके साथ इंस्पेक्टर यह भी बताती है की उनके लिए एक बुरी खबर भी है और वह यह है की अरमान को पुलिस नहीं पकड़ पायी, वो पहले ही मॉल से भाग गया था, शायद किसीने उसे पहले से ही पुलिस के आने की बात बता दी। 

इंस्पेक्टर को शक है शायद अरमान देश छोड़ कर फरार हो गया है और अब उसे पकड़ना और भी ज़्यादा मुश्किल है। यह सुन कर प्रिशा रुद्राक्ष को बताती है की वह अवि को मिस कर रही है, रुद्राक्ष प्रिशा को सहानुभूति देते हुए कहता है की अरमान जल्द ही पकड़ा जाएगा और उसके जेल जाने के बाद अवि को वह संभाल पाएगी। 

यह भी पढ़े: ये हैं चाहतें 5 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - जीपीएस ने वसुधा से सच छुपाया

इसके बाद रुद्राक्ष और प्रिशा अपने कमरे में जाते है और एक रोमांटिक समय साथ बिताने की बात करते है। रुद्राक्ष प्रिशा को एक कला शॉर्ट ड्रेस दे कर उसे पेहेन कर अपने कमरे में आने को कहता है।

प्रिशा ड्रेस पेहेन कर कमरे में आती है और वह उस ड्रेस में बहुत ही सुन्दर लग रही होती है। उसे देख रुद्राक्ष के होश उड़ जाते है, दोनों ही एक बहुत ही रोमांटिक पल साथ बिता ही रहे होते है की उनके कमरे की खिड़की से सारांश उन्हें देख लेता है। 

सारांश को देख कर प्रिशा शर्मा कर रुद्राक्ष से दूर हट जाती है और सारांश उनके कमरे के अंदर सोने के लिए चला आता है। दोनों ही प्रेमी प्यार के लिए फिर से प्यासे रह जाते है। 

एपिसोड समाप्त। 

ऐसे ही रोमांचक अपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर, तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है। 

यह भी पढ़े:

Comments