- Get link
- X
- Other Apps
Pinned Post
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 9 November 2021 Written Update - Pakhi Ne Bhavani Ko Syi Ke Khilaaf Aise Bhadkaya
- Get link
- X
- Other Apps
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 9 November 2021 Written Update - Pakhi Ne Bhavani Ko Syi Ke Khilaaf Aise Bhadkaya
गुम है किसी के प्यार में 9 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - पाखी ने भवानी को सई के खिलाफ ऐसे भड़काया
आज के एपिसोड की शुरुवात में देवी विराट को सई को गुलाब देते देख लेती है और कहती है की विराट ने सई को गुलाब दिया, इसका मतलब दोनों फिर से कपल बन गए।
देवी सभी को यह बात बताने की बात करती है और यह सुन कर विराट और सई दोनों सन्न रह जाते है। फिर विराट देवी को रोकते हुए कहता है की सई ने कमरे को इतने अच्छे से सजाया है इस लिए उसने उसे गुलाब दिया है।
यह सुन कर देवी मायूस हो जाती और कहती है की उसे लगा की सई यह गुलाब अपने बालों में लगाएगी और फिर से वो दोनों एक कपल बन जाएंगे। इस पर सई कहती है की उसके और विराट के बिच जो भी रिश्ता है वो बहुत ही अच्छा है। तभी सनी उनको नीचे केक कटिंग के लिए बुलाने आता है।
वहीँ शिवानी, निनाद और अश्विनी को फूलो का हार एक दूसरे को पहेनाने के लिए देती है। सम्राट पूछता है की विराट और सई कहाँ पर है। इस पर पाखी कहती है की वो दोनों तो कहीं रोमांटिक पल बिता रहे होंगे।
निनाद और अश्विनी एक दूसरे को हार पहनाते है, यह देख ओंकार और सोनाली चीड़ कर अपना मुँह बनाते है, लेकिन किसी को उनकी इस हरकत से कोई फर्क नहीं पड़ता।
केक देख कर भवानी बोलती है की निनाद और अश्विनी अभी बच्चे नहीं है जो केक काटेंगे। इस पर सपना भवानी से पूछती है की, क्या वो उनकी खुशिओं से जल रही है। भवानी को यह बात पसंद नहीं आती लेकिन वो कोई प्रतिक्रिया नहीं देती।
इसके बाद निनाद और अश्विनी केक काटते है, यह देख कर देवी कहती है की अगली शादी की सालगिराह हम सई और विराट की मनाएंगे और वो दोनों फिर से एक कपल बन जाएंगे। इस पर सई कहती है की ज़रूरी नहीं की हर दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदले।
निनाद और अश्विनी सभी मेहमानों को आने के लिए धन्यवाद देते हैं। सपना सई को अश्विनी का साथ देने के लिए धन्यवाद करती है। सई सपना को इतने कम समय पर आने के लिए धन्यवाद देती है।
सपना विराट से कहती है कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उसके पास इतनी प्यारी पत्नी है और वह विराट के हाथ में सई का हाथ देती है और हमेशा साथ रहने की कामना करती है।
फिर सपना भवानी को अश्विनी को सारी जिम्मेदारी देने और उसे अब एक सेवानिवृत्त जीवन जीने के लिए कहती है। भवानी यह सुन कर भड़क जाती है और सपना को चुप रहने को कहती है। अश्विनी स्तिथि को संभालती है और सपना को शांत रहने को कहती है।
इसके बाद सपना सभी को अलविदा कह कर वहाँ से चली जाती है। अश्विनी भवानी को सपना की बातों का बुरा न मानने को कहती है।
सई सभी को बताती है की उसने और भी कुछ स्पेशल प्लान किया है, जिस पर पाखी कहती है की सई आज बहुत उड़ रही है। सई कहती है की वो आज बहुत खुश है इस लिए वो उड़ रही है। वो पाखी को भी खुश रहने को कहती है, जिससे वो भी उड़ सके - इस पर पाखी चीड़ जाती है।
सई और विराट सभी को वहाँ पर बिठा कर कहीं चले जाते है।
पाखी ने भवानी को सई के खिलाफ ऐसे भड़काया:-
इसी पल पाखी, सोनाली और करिश्मा को मौका मिल जाता है भवानी को सई और अश्विनी के खिलाफ कान भरने का। सोनाली और करिश्मा कहती है कि अश्विनी और सई ने सपना को भवानी की बेज़्ज़ती करने के लिए ये सब बातें कहने को कहा होगा।
पाखी कहती हैं कि अगर वह भवानी की जगह होती तो सपना को अच्छा जवाब देती। वह कहती है कि अब भवानी का दबदबा कम हो गया है। भवानी कहती है कि वह दोनों उसकी सहनशीलता का फायदा उठा रहे हैं।
लगता है भवानी को सई और अश्विनी के खिलाफ भड़काने का प्लान कामयाब हो गया तीनो दुष्टो का।
तभी विराट वहाँ पर सभी महिलाओं को खाने के लिए बुलाने आता है। वह कहता है की आज घर की सभी महिलाएं पहले खाना खाएंगी। पाखी जो कोई भी मौका नहीं छोड़ती विराट और सई को ताने मारने में, वह विराट से पूछती है की जोरू का गुलाम बन कर उसे कैसा लग रहा है।
विराट कहता है की उसके और सई के रिश्ते में कोई गुलाम नहीं है, दोनों बराबर है। इस लिए हर फैसला वो दोनों मिल कर लेते है। विराट कहता है की पाखी को उनके रिश्ते के बदले अपने और सम्राट के रिश्ते पे ध्यान देना चाहिए।
विराट की बात काटते हुए भवानी विराट से पूछती है की सपना को घर पर बुलाने के लिए उसने उससे क्यों इज़्ज़ाजत नहीं मांगी। विराट कहता है की सालगिराह की तैयारिओं के वजह से वो उनसे पूछना भूल गया।
अगर उन्हें यह बात बुरी लगी हो तो उसके लिए वो भवानी से माफ़ी मांगता है। सोनाली विराट को ताना मरते हुए कहती है की शादी के बाद से विराट हमेशा माफ़ी ही मांगता रहता है। जिस पर पाखी भी बिच में कूद पड़ती है।
पाखी कहती है की विराट कम से कम अपनी गलती की माफ़ी तो मांगता है, सई तो माफ़ी भी नहीं मांगती। इतने में सई भी वहाँ पर आ जाती है और सभी को खाने पे चलने को कहती है।
सई बोलती है की, उसे एक ज़रूरी घोषणा भी करनी है, भवानी पूछती है की कैसी घोषणा। साई बताती है कि आज के स्टार कपल अपने कमरे में डिनर करेंगे। यह बात भवानी को बुरी लग जाती है।
तभी ओंकार सई की यह बात सुन लेता है और ताना मरता है की जब उसने और सोनाली ने अपने कमरे में खाना मंगवाया था तो किसी को भी अच्छा नहीं लगा था। आज निनाद और अश्विनी के उनके कमरे में खाना खाने से किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
इस पर अश्विनी सई से कहती है की वो लोग उनके लिए बहुत कुछ कर चुके है, तो अब उन्हें साथ मिल कर ही खाना, खाना चाहिए।
भवानी अब तक ग़ुस्से से लाल हो चुकी है और वो सीधे शब्दों में कह देती है की कोई भी अपने कमरे में खाना नहीं खायेगा, सभी लोग साथ मिल कर ही खाना खाएंगे।
एपिसोड समाप्त।
क्या पाखी की बातों में आ कर भवानी पहले की तरह ही सई और अश्विनी से व्यव्हार करेगी?
क्या चवण परिवार के दो हिस्से हो जाएंगे, एक विराट और सई के पक्ष में और दूसरा उनके विरुद्ध?
इन सवालों के जवाब के लिए मिलते है अगले एपिसोड में rocknroll.in पर।
तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।
यह भी पढ़े:
- विराट ने ओंकार को दी धमकी
- विराट ने की पाखी की बोलती बंद
- निनाद को अपनी शादी से पछतावा है
- विराट ने सई के लिए अपना प्यार कबूल किया
- निनाद को विराट के पैदा होने पर अफ़सोस है
- निनाद ने अपनी गलती मानी और सभी को चेतावनी दे डाली
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment