Pinned Post

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 8 November 2021 Written Update - Ninad Ne Apni Galti Maani Aur Sabhi Ko Chetavni De Daali

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 8 November 2021 Written Update - Ninad Ne Apni Galti Maani Aur Sabhi Ko Chetavni De Daali

Ghum-Hai-Kisikey-Pyaar-Mein-8-November-2021-Written-Update

गुम है किसी के प्यार में 8 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - निनाद ने अपनी गलती मानी और सभी को चेतावनी दे डाली

आज के एपिसोड की शुरुवात में अश्विनी निनाद से पूछती है की क्या वह दोनों पहले की तरह अपने जीवन में फिर से वही खुशियाँ ला सकते है। निनाद अश्विनी का हाथ पकड़ कर हाँ कहता है, यह देख कर सई बोलती है की दुल्हन शर्मा गयी। 

निनाद और अश्विनी को दुबारा साथ देख कर पूरा परिवार खुश होता है, सिवाए ओंकार और सोनाली के। निनाद विराट और सई को धन्यवाद देता है की उनके वजह से फिर से उसे और उसकी माँ को अपने रिश्ते को सुधारने का मौका मिला है। 

साथ ही उन्हें यह भी पता चल गया है की वो दोनों एक दूसरे से अब भी कितना प्यार करते है। निनाद की बात सुन कर विराट और सई ख़ुशी के मारे एक दूसरे को गले लगा लेते है।

पाखी यह देख कर चौक जाती है - तभी करिश्मा पाखी के जले पर नमक छिड़कने के लिए उससे कहती है की ऐसा लग रहा है जैसे विराट और सई की शादी की सालगिराह है। यह सुन कर पाखी और चीड़ जाती है। 

विराट सई से कहता है की उसने सई को चोरी करने के लिए माफ़ किया। इस पर सई चौंकते हुए पूछती है की उसने क्या चुराया है। विराट कहता है की उसने निनाद और अश्विनी के पत्र चुराए थे और उसी वजह से आज वो दोनों साथ है। 

यह भी पढ़े: गुम है किसी के प्यार में 9 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - पाखी ने भवानी को सई के खिलाफ ऐसे भड़काया

निनाद ने अपनी गलती मानी और सभी को चेतावनी दे डाली:-

निनाद सभी के सामने अपनी गलती मानता है और कहता है की उसने, भवानी और ओंकार ने हमेशा अश्विनी की बेज़्ज़ती की है। आज के बाद वो ऐसा कभी नहीं करेगा और अश्विनी को पुरे दिल से अपनाता है। 

निनाद, भवानी और ओंकार को भी अश्विनी को अपनाने को कहता है, साथ ही सभी को यह चेतावनी भी देता है की आज के बाद अगर किसी ने भी अश्विनी से बतमीज़ी से बात की तो अच्छा नहीं होगा।

यह सुन कर ओंकार और सोनाली को तो लाल और हरी मिर्च दोनों की लग जाती है… 😜

निनाद कहता है की भवानी इस परिवार की मुखिया है, लेकिन अश्विनी ने हमेशा सभी का ख्याल रखा है। सभी ने अश्विनी को जितना भी भला बुरा कहा हो, उसने आज तक कभी किसी को भी पलट कर जवाब नहीं दिया। 

अश्विनी ने शुरू से ही घर का सारा काम बिना रुके, बिना थके किया है, लेकिन आज तक उसके किसी काम के लिए किसी ने नहीं सराहा। इस लिए निनाद सब के सामने अश्विनी को धन्यवाद करता है। 

साथ ही यह वादा भी करता है के आज के बाद उसे इस घर में उसके हक्क का सम्मान मिलेगा, यह सुनते ही ओंकार और सोनाली जलन से बोखला जाते है, लेकिन कुछ बोल नहीं पाते। 

निनाद की बाते सुन कर विराट अपने पिता पर गर्व करता है, लेकिन निनाद कहता है की विराट उसका हीरो है। तभी अश्विनी कहती है की इस मिर्ची (सई) ने उनके जीवन में मिठास भर दिया है। 

बहुत देर से चुप खड़ी सोनाली कहती है की यह सब ड्रामा कुछ ज़्यादा नहीं हो गया। इस पर भवानी कहती है की अगर उसके बच्चे खुश है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। यह सुन कर सोनाली की बोलती बंद हो जाती है। 

फिर विराट और सई, निनाद और अश्विनी के कमरे में जा कर उन् दोनों के बिस्तर को एक साथ लगा देते है और पुरे कमरे को सजा देते है। विराट खुश हो कर सई को गुलाब देता है, इस पर सई विराट से सवाल करती है की वो उसे गुलाब क्यों देना चाहता है। 

विराट कहता है की वो उसे एक दोस्त के नाते गुलाब दे रहा था, क्यूंकि आज उसने निनाद और अश्विनी को मिला कर अच्छा काम किया है। सई कहती है की वह सब समझती है, विराट को बुरा लग जाता है और वो कमरे से जाने लगता है। 

सई विराट को रोकती है और हस्ते हुए कहती है की क्या वह अपने दोस्त से अब मज़ाक भी नहीं कर सकती। यह सुन विराट भी हस पड़ता है और सई को गुलाब देते हुए कहता है यह गुलाब उसके माता-पिता के जीवन में लाए उस चमत्कार के लिए है।

सई विराट से गुलाब ले लेती है और कहती है की उसने आज तक विराट को इतना खुश कभी नहीं देखा। तभी देवी वहाँ पर आ जाती है और कहती है की विराट ने सई को गुलाब दिया, इसका मतलब दोनों फिर से साथ आ गए। 

देवी सभी को यह बात बताने की बात करती है और यह सुन कर विराट और सई दोनों सन्न रह जाते है। 

एपिसोड समाप्त।

क्या वाकई विराट और सई करीब आ गए है?

या यह उनके प्यार की मंज़िल की पहेली सीडी है?

ऐसे ही रोमांचक अपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर, तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।

यह भी पढ़े:

Comments