- Get link
- X
- Other Apps
Pinned Post
- Get link
- X
- Other Apps
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 4 November 2021 Written Update - Ninad Ko Apni Shaadi Se Pachtava Hai
गुम है किसी के प्यार में 4 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - निनाद को अपनी शादी से पछतावा है
आज के एपिसोड की शुरुवात में, निनाद कहता है की ओंकार सब कुछ अपने कमरे में मंगवा रहा है। भवानी कहती है की ओंकार अभी ग़ुस्सा है और शांत होने पर वो नीचे आ जाएग।
तभी वहां पर विराट और सई आते है और उन्हें साथ देख कर भवानी कहती है कि वह दोनों को साथ देख कर खुश है। इस पर सई कहती है की उसके कमरे में को कोई नहीं आता मोदक के सिवाए।
धीरे धीरे घर के बाकी लोग भी नीचे आते है और हर कोई सई के पास बैठने की कोशिश करता है। विराट जब भी कोई बात करता है या सई के किसी भी बात का समर्थन करता है तो सई उससे बतमीज़ी से बात करती है।
यह देख करिश्मा खुश हो जाती है और सोचती है की असली ड्रामा तो यहाँ है और वो दौड़ कर ओंकार और सोनाली को बुलाने जाती है। सई के व्यव्हार को देख सम्राट सई से पूछता है की क्या बात है, वो विराट के साथ ऐसा क्यों कर रही है।
इस पर अश्विनी कहती है की सई को ज़रूर भूख लगी है इस लिए भूख की वजह से वो ऐसा कर रही है। अश्विनी विराट से नाश्ता देना शुरू करती है तो विराट मना कर देता है, यह देख पाखी ताना मारती है कि सई के तानो से ही विराट का पेट भर गया है तो नाश्ता क्या करेंगा।
विराट भी जवाब में कहता है कि उसे उसके बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है बल्कि सम्राट के बारे में सोचना चहिये।
यह भी पढ़े: गुम है किसी के प्यार में 5 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - निनाद को विराट के पैदा होने पर अफ़सोस है
फिर शिवनी सई को कैब का आईडिया देती है तो विराट कहता है कि यह आईडिया अच्छा है, तो सई फिर से गुस्से में विराट से कहती है की तुम तो चाहते हो कि लोग मुझे कहे की में अपने पति का पैसे उड़ाती हूँ।
बहुत देर से सई के इस व्यव्हार को भवानी देख रही होती है और आखिर में भवानी सई को विराट से बतमीज़ी करने से रोकती है। पाखी तुरंत बेह्ते गंगा में हाथ धोने आ जाती है और कहती है की विराट ने साई को इतनी छूट दे कर सर पर चढ़ा रखा है तो वो अपनी हद्द तो पार करेगी ही।
शिवानी पाखी को चुप रहने को बोलती है, फिर वो सई को अपने टैरो रीडिंग बिज़नेस (भविष्य वाणी का बिज़नेस) का आईडिया बताती है। आईडिया सुन कर विराट खुश होता है और कहता है कि यह आईडिया अच्छा है, सई फिर से विराट पर भडकती है।
निनाद भी काफी देर से सई की बतमीज़ी बर्दाश्त कर रहा होता है, इस बार वो सई को रोकते हुए कहता है की वो विराट से आराम से भी बात कर सकती है।
अश्विनी काफी देर से वहाँ खड़े सब कुछ देख रही होती है और आखिर कार विराट को परेशान करने के लिए वो सई, मोहित और शिवानी को डांटती है।
अश्विनी विराट से पूछती है की वो क्यों कुछ नहीं कह रहा है, इस पर विराट अश्विनी से कहता है की इतने सालों से भवानि, निनाद और ओंकार उससे बतमीज़ी करते आये है तो उसने आज तक कुछ क्यों नहीं कहा।
पूरी ज़िन्दगी उसने परिवार के लिए क्या कुछ नहीं किया, घर के सारे काम, सभी के लिए खाना बनाना लेकिन आज तक किसी ने उसके काम के लिए एक थैंक यू भी नहीं कह्।
विराट की बात सुन कर भवानी सभी से पूछती है की क्या वो सभी इतनी देर से नाटक कर रहे थे। सई हाँ कहते हुए विराट से बतमीज़ी करने के लिये सभी से माफ़ी मांगती है। शिवानी बताती है की यह उनका प्लान था।
विराट कहता है की आज तक अश्विनी के साथ इतना बुरा बर्ताव हुआ लेकिन किसीने एक शब्द नहीं कहा, लेकिन आज उसे किसी ने कुछ कह दिया तो सभी को बुरा लग रहा है।
विराट निनाद से कहता है कि उसने आज तक अश्विनी का कभी सामान नहीं किया इस लिए किसी और ने भी उनका सामान नहीं किया और हमेशा उसे नीचा दिखाया है।
विराट कहता है की वो और सई अलग कमरे में ज़रूर रहते है लेकिन एक दूसरे की बहुत इज़्ज़त करते है और अपने रिश्ते को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे है। अश्विनी विराट की सारी बात सुन कर भावुक हो जाती है की उन् सब ने उसका पक्ष लिया।
सई सभी से माफ़ी मांगती है और कहती है की विराट को बहुत बुरा लगता है जब कोई भी अश्विनी से बतमीज़ी करता है। निनाद प्लान के बारे में जान कर भड़क जाता है, ओंकार भी आग में घी डालने का काम करता है और कहता है कि यह सब सई के वजह से ही हो रहा है।
सई कहती है की विराट सभी को सिर्फ यह जताना चाहता था कि सभी का वयवहार अश्विनी के तरफ ठीक नहीं है। भवानी भी कड़क आवाज में बोलती है की अच्चानक आज सभी को यह बात कहाँ से याद आ गायी।
विराट कहता है की जब ओंकार और सोनाली ने अश्विनी के साथ बुरा बर्ताव किया तो निनद ने कुछ नहीं कहा। इस पर भवानी कहती है की निनद के चुप्पी के पीछे कोई बात होगी। भवानी के हिसाब से ओंकार ने जो कहाँ वो सच कहा और अश्विनी ने इसके खिलाफ कभी आवाज क्यों नहीं उठाई।
विराट कहता है की आज उसे जवाब चाहिए की अश्विनी को आज तक किसी ने इज़्ज़ात क्यों नहीं दी और उसके काम को क्यों नहीं सराहा। अश्विनी केहती है की निनद तो उनकी एक नहीं सुनता, वो सिर्फ भवानी की बात सुनता है।
भवानी कहती है कि मैंने निनाद को सिर्फ मेरी बात सुनने के लिए नहीं कहा है। अश्विनी कहती है कि भवानी सब कुछ जानती है, निनाद क्रोधित हो कर अश्विनी को चुप करवा देता है और भवानी से बतमीज़ी करने से मना करता है।
तभी सई सभी को बताती है की अश्विनी के अलवा आज किसी को भी याद नहीं कि कल अश्विनी और निनाद की शादी की सालगिराह है। वहीँ कड़ी मानसि भी कहती है की उसे भी यह बात याद नहीं है।
मोहित साई से पूछता है कि उसे यह बात कैसे पता चली। विराट बताता है की साईं को अश्विनी और निनद के शादी के एल्बम से यह बात पता चाली।
जलकुकड़ि पाखी को तो चैन ही नहीं है, वो फिर से ताना मारते हुए कहती है की साईं कोई जादूगर नहीं है की उसे हर बात पहले से पता हो।
सम्राट कहता है की आज उसके नज़र में विराट और सई के लिए मान और बढ़ गया है, तो पाखी कहती है की निनद से ऐसे सवाल करना गलत है। इस बार सई पाखी से पूछती है की अगर सम्राट उससे ऐसा बर्ताव करता तो उसे अच्छा लागता।
निनाद जो गुस्से में आग बबूला हो रहा है वो सभी को चुप करवा देता है। निनाद कहता है की उसने सई को सपोर्ट करने के लिए अपने भाई से झगड़ा कर लिया और वो उसके साथ ऐसा कर रही है।
साई कहती है की वो उनकी बहुत इज़्ज़त करती है और जो कुछ भी उन्होंने किया उसका बहुत मान भी करती है, लेकिन जब वो अश्विनी को बेइज़्ज़त करते है तो उसे और विराट को बहुत दुःख होता है।
सम्राट कहता है की सई भले ही परिवार में सबसे छोटी है, लेकिन उसकी सोच बहुत बड़ी है। तभी विराट सभी को बताता है की उसने अश्विनी और निनाद के शादी की सालगिरह मनाने का प्लान बनाया है।
गुस्से में लाल, निनाद कोई भी सालगिरह मनाने से मना कर देता है और कहता है की उसे अश्विनी के लिए कुछ भी महसूस नहीं होता और अपनी शादी से उसे पछतावा है। यह सुनते ही सभी के होश उड़ जाते है।
एपिसोड समाप्त।
क्या विराट और सई अश्विनी और निनाद को करीब ला पाएंगे?
या कहीं उनका प्लान अश्विनी और निनाद को और दूर न कर दे?
दोस्तों आप लोगो को क्या लगता है, प्लीज अपने विचार नीचे कमैंट्स में बताये।
ऐसे ही रोमांचक अपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर, तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।
यह भी पढ़े:
- विराट ने ओंकार को दी धमकी
- विराट ने की पाखी की बोलती बंद
- विराट ने सई के लिए अपना प्यार कबूल किया
- विराट ने अश्विनी और निनाद से उसके जन्म पर सवाल उठाये
- पाखी और करिश्मा ने भवानी को साई के खिलाफ करने के लिए टीम बनाई
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment