Pinned Post

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 12 November 2021 Written Update - Saee Ke Khilaaf Pakhi Ki Chaal Kamiyaab

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 12 November 2021 Written Update - Saee Ke Khilaaf Pakhi Ki Chaal Kamiyaab

Ghum-Hai-Kisikey-Pyaar-Mein-12-November-2021-Written-Update-(1)

गुम है किसी के प्यार में 12 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - सई के खिलाफ पाखी की चाल कामियाब

आज के एपिसोड की शुरुवात में, सई विराट से मज़ाक करती है की अगर उसका पाखी को ले कर भागने का कोई प्लान है तो वह उसके लिए रनिंग शूज तैयार रखेगी। विराट सई की बात पर हस्ता है और उसे इस तरह के मज़ाक करने से मना करता है। 

विराट कहता है की उसे ऐसे मज़ाक करने के बदले अपने कॉलेज की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। सई विराट से पूछती है की उसने कैफ़े वाली बात उसे क्यों बताई। विराट बोलता है की वह यह बात काफी समय से उसे बताना चाहता था। 

लेकिन सई हमेशा उससे ग़ुस्सा रहती थी इस लिए वह आज तक नहीं बता पाया और उसका कोई अच्छा दोस्त भी नहीं है जिससे वह अपनी दिल की बात करता। विराट बताता है की कॉलेज के समय उसके दो ही अच्छे दोस्त थे, एक सनी और दूसरा सदानंद। 

सनी को तो सई जानती ही है लेकिन सदानंद कुछ गलत सांगत में पड़ गया और गलत रास्ते पर चला गया। अभी तो वो भी नहीं जानता की सदानंद कहाँ है, उसकी उससे काफी समय से कोई बात नहीं हुई है। 

यह भी पढ़े: 13 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - भवानी ने विराट और सईं से मांगा घर का चिराग - पाखी की चाल फेल

यह सुन कर सई विराट से कहती है की उसे फ़िक्र करने की ज़रुरत नहीं है क्यूंकि उसकी एक नयी दोस्त है - सई। इस पर विराट कहता है की वह दोनों यह दोस्ती कभी नहीं तोड़ेंगे। दोनों ही कुछ ख़ुशी के पल साथ में बिताते है। सई कहती है की उसे अब नींद आ रही है, विराट उसे सोने को कह कर कमरे से चला जाता है। 

विराट और सई दोनों ही अपने कमरे में एक दूसरे को मिस कर रहे होते है। विराट सई का दुप्पटा अपने साथ अपने कमरे में ले आता है और उसे हाथ में ले कर सई को याद करता है। वहीं दूसरी ओर सई विराट के दिए हुए गुलाब को अपने बालों में लगा कर विराट को याद करती है। 

हाय, यह दोनों क्यूट कपल का प्यार। 💘

सई के खिलाफ पाखी की चाल कामियाब:-

दूसरी तरफ, भवानी - ओंकार और सोनाली को घर न छोड़ कर जाने के लिए मना रही होती है। वहीं पाखी मौके का फायदा उठा कर भवानी को बताती है की कैसे सई ने उसकी बात न मान कर सारे परिवार के सामने उसकी बेज़्ज़ती की है। 

यह सई का ही प्लान है की धीरे धीरे सभी लोगो पर उसका राज हो और भवानी की बात कोई भी न माने और इसी वजह से ओंकार और सोनाली यह घर छोड़ कर जाने की बात कर रहे है। 

सोनाली भी इसी बिच अपनी चाल चलती है और कहती है की उन्होंने तो ब्रोकर से नए घर की बात कर ली है और कल घर फाइनल कर के उसे पैसे भी देने है। यहाँ सुन कर भवानी ग़ुस्सा हो जाती है और सोनाली को चुप करवा देती है। 

भवानी ओंकार को सारी बातें याद दिलाती है जो उसने उसके बचपन से अब तक उसके लिए किया है और बोलती है की आज वह इतना बड़ा हो गया की वो उसकी बात नहीं मान रहा है और अपनी बीवी के इशारो पर नाच रहा है। 

अगर ओंकार को भी अपनी बीवी की ही बात माननी है तो फिर निनाद और उसमे क्या अंतर है। यह सारी बातें सुन कर ओंकार भावुक हो जाता है और भवानी से माफ़ी मांगते हुए घर छोड़ कर जाने के अपने फैसले को बदल देता है। 

साथ ही ओंकार भवानी के सामने यह शर्त रखता है की वह कभी भी सोनाली का अपमान सई के लिए नहीं करेगी। भवानी कहती है की ऐसा अब नहीं होगा और वह सई को इस घर में उसकी असली जगह दिखाएगी। 

वहीँ विराट अपने कमरे में सई को याद कर रहा होता है के तभी पाखी वहाँ आ जाती है और उसे देख विराट चौंक जाता है और जल्दी से सई का दुप्पटा बिस्तर के नीचे छुपा देता है। विराट पाखी से पूछता है की वो उसके कमरे में क्या कर रही है। 

पाखी कहती है की वह बहुत खुश है की सई ने आज बहुत अच्छा काम किया है निनाद और अश्विनी को मिला कर। लेकिन घर में और लोग भी है जो परिवार को जोड़ कर रखने के लिए बहुत कुछ कर रहे है, लेकिन किसी को यह नहीं दिखाई देता। 

तभी सम्राट वहाँ आ जाता है और उससे पूछता है की वह किसके अच्छे काम की बात कर रही है। सम्राट को वहाँ देखते ही पाखी के होश उड़ जाते है। सम्राट कहता है की वह काफी देर से पाखी का कमरे में इंतज़ार कर रहा था लेकिन वह तो यहाँ पर है। 

फिर सम्राट पाखी से पूछता है की उसने ऐसा तो क्या किया है। पाखी झूठ बोलती है की उसने आज वो किया है जो और कोई इस घर में नहीं कर पाया। उसने ओंकार और सोनाली को घर न छोड़ने से मना लिया। यह सुनते ही दोनों सम्राट और विराट खुश हो जाते है। 

सम्राट पाखी से कहता है की आज उसने घर की बड़ी बहु होने का फ़र्ज़ निभाया है। पाखी इस बात से चीड़ जाती है और ताना मरती है की, घर का फर्ज़ की बात आती है तो मेरी याद आती है, लेकिन अगर प्यार देना हो तो सभी सई को देते है। 

सम्राट पाखी को समझाता है की यह परिवार है, कोई कॉम्पीटीशन नहीं की सभी को उनके काम के लिए अंक (points) मिले। इस पर विराट कहता है की कोई भी की सई सरहाना नहीं करता। सम्राट कहता है की विराट और सई ने तो आज जादू कर दिया है - निनाद और अश्विनी को मिला कर। 

विराट पूरा श्रेय सई को देता है, की उसकी कोशिश के वजह से यह सब ठीक हो पाया। फिर सम्राट पाखी को अपने साथ अपने कमरे में चलने को कहता है। तभी पाखी की तीखी नज़र सई के दुप्पटे पर पड़ती है जो विराट ने बिस्तर के नीचे छुपा राखी थी। 

विराट बिलकुल हैरान रह जाता है की अब क्या जवाब दे। लेकिन तभी सम्राट कहता है की शायद सई अपना दुप्पटा यहाँ छूट गया होगा।

सम्राट पाखी को याद दिलाता है की, यह सई का भी कमरा है, विराट और सई अभी भी पति पत्नी है। तो इससे कोई फर्क पड़ता है की उसकी चीज़े विराट के कमरे में है या सई के कमरे में। यह सुन विराट के जान में जान आती है और वह भी कहता है की शायद यह दुप्पटा यहाँ रह गया होगा। 

एपिसोड समाप्तः।

दोस्तों, आपको क्या लगता है - की अब भवानी सई के साथ क्या करेगी?

क्या भवानी पहले की तरह ही सई के साथ बुरा बर्ताव करेगी?

इन सवालों के जवाब के लिए मिलते है अगले एपिसोड में rocknroll.in पर। 

तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।

यह भी पढ़े:

Comments