- Get link
- X
- Other Apps
Pinned Post
- Get link
- X
- Other Apps
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 20 October 2021 Written Update - Virat Ne Sai Ki Jaan Bacchai
कल के एपिसोड में हमने देखा की विराट साईं को सलाह देता है की वो पुलकित और देवी के साथ रह सकती है और जब उसका मन करे तो अपने घर चव्हाण निवास आ सकती है।
ये बात साईं को अच्छी नहीं लगती और वो कहती है कि वह कोई शटलकोक नहीं है जो यहाँ से वहाँ करती रहेगी।
विराट साईं को समझा ने की कोशिश करता है की वो उसकी परशानी समझता है, लेकिन बताता है की कैसे देवी बिलकुल टूट गई थी साईं के दुर्घटना के बाद और वो उससे बहुत प्यार भी करती है।
विराट यह भी बताता है की देवी ने उन दोनो के बारे में यह बात देखी है की जब भी वो दोनो (विराट और साईं) आपस में लड़ते हैं और अलग होते हैं, तो दोनो में से किसी एक को हानि हो जाती है।
विराट की बातें सुन कर साईं घर जाने के बारे में सोचने लगती हैं।
वही चव्हाण निवास में भवानी और निनाद ओंकार को पुरानी बातें भूला कर साईं को अपनाने की बात करते हैं, लेकिन ओंकार तो अपनी शिकायतो का पिटारा ले कर बैठा जाता है।
तभी सम्राट को डॉ. का कॉल आता है और वो बताता है की साईं को कल डिस्चार्ज मिल जाएगा, यह जान कर सब बहुत खुश होते हैं।
हॉस्पिटल में अश्विनी साईं से प्यार से मिलती है और उसे घर आने के लिए जैसे तैसे कर के मना ही लेती है, और उसे बताती है की कैसे उसकी और विराट की किस्मत आपस में जुडी है।
फ़िर डॉक्टर आ कर साईं को घर ले जाने की बात करता हैं, और विराट साईं को अपने साथ ले जाने के लिए तैयर हो जाता है।
यह भी पढ़े: साई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
साईं सोचती है की विराट कहीँ उसके ठीक होने के बाद फिर से उससे बुरा बरताव तो नहीं करेगा, वही विराट सोचता है कि साईं ठीक होने के बाद पता नहीं कैसा व्यव्हार करेगी, अब आगे…
गुम है किसी के प्यार में 20 अक्टूबर 2021 रिटन अपडेट - विराट ने साई की जान बचाई
एपिसोड की शुरुआत में सभी गणपति विसर्जन की तैयारी करते हैं। शिवानी सम्राट से पूछती है कि साई और विराट कब घर पहुंचेंगे।
सम्राट कहता है कि वे रास्ते में हैं और जल्द ही पहुंचेंगे। ओंकार नाराज़ हो कर भवानी से पूछता हैं कि क्या उसने अनंत चतुर्दशी के लिए या साईं की वापसी के लिए महाभोज की योजना बनाई हैं।
भवानी मुस्कुराते हुए कहती है कि यह दोनों के लिए है। सोनाली और करिश्मा भी भवानी को इस बात का ताना मारती हैं।
सोनाली करिश्मा से कहती है कि उन्हें इस बार साईं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। तभी मोहित अपने घर वापस आ जाता हैं, उसे देखकर सब खुश होते है और गर्मजोशी से उसका स्वागत करते है।
मोहित बताता हैं कि उसका शो काफी सफल रहा। वह सम्राट से पूछता है कि साई कैसी हैं। करिश्मा कहती है कि उन्हें अपनी पत्नी से ज्यादा साईं की चिंता है।
वहीँ दूसरी तरफ, विराट साईं को कार में घर ला रहा हैं। साई पूछती है कि उसका सामान कहाँ है। विराट बताता है कि सम्राट और शिवानी पहले ही उसका सामान घर ले जा चुके हैं।
सम्राट कहता हैं कि भगवान उसके साथ खेल - खेल रहे हैं और वह उसी घर में जा रही है, जहाँ से वह भागी थी।
विराट कहता हैं कि भगवान सभी के लिए वह योजना बनाते हैं जिसकी कोई भी कल्पना नहीं कर सकता।
साईं विराट से पूछती है कि वह उसे अब अपना कौनसा नया चेहरा दिखाएगा। विराट कहता है कि ताना मारने में उसने P.H.D किया है क्या?
वहीँ विसर्जन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है जिस सड़क से विराट और साई घर जा रहे हैं, साई उसी बच्चे को देखती है जिसे उसने दुर्घटना से पहले बचाया था और कार से बाहर निकल जाती है।
साई भीड़ में बच्चे को खोजने की कोशिश करती है, विराट भी साई के पीछे जाता है लेकिन वह उसका पता इतनी भीड़ में नहीं लगा पाता हैं।
च्यवन निवास में, सोनाली करिश्मा को डांटती है कि उसका दही खट्टा नहीं है। करिश्मा उसे बताती है कि यह वास्तव में मक्खन है। वहीँ सभी को चिंता होने लगती है कि विराट और साई को घर आने में इतनी देर क्यों हो रही है।
ओंकार बोलता हैं कि जहाँ पर साईं होती है वहां पर समय पर कुछ नहीं हो सकता। शिवानी कहती हैं कि उसने गणेश विसर्जन की तैयारियों में मदद नहीं की, लेकिन साईं को बदनाम करने में व्यस्त हैं।
ओंकार कहता है कि वह अपना व्यवसाय संभाल रहा था जिससे इस घर के लिए पैसे मिलते हैं।
भवानी कहती हैं कि उसे इस परिवार की शांति के लिए एक और पूजा का आयोजन करना चाहिए। सोनाली फिर से ताना मारती है कि साई और विराट के लिए पूजा करना सिर्फ पैसे की बर्बादी होगी।
वहीँ सड़क पर, भीड़ में बच्चे को ढूढ़ते हुए साई का सिर घूमने लगता है। उस बच्चे को एक गेंद दिखता है और वह उसके पीछे चला जाता है। वहाँ पर विसर्जन की तेज म्यूजिक के कारण साईं अपने कान बंद कर लेती हैं।
विराट साई को देख लेता है और उसको पता चल जाता है कि साई तेज आवाज से परेशान हो रही है।
साई लड़के को देखती है और उसके पीछे जाती है। तभी बच्चे की माँ आती है और बच्चे को उठा लेती है। विराट पुलिस से लाउडस्पीकर लेता हैं और कुछ देर के लिए म्यूजिक बंद करने को कहता हैं
संगीत रुक जाता है और विराट साई की ओर भाग कर जाता है।
साईं उसी गड्ढे में पहुँचती हैं जहाँ वह पहले गिर चुकी थी। उसका सर घूमने लगता है और वह गिरने ही वाली होती है की विराट दौड़ता हुआ आता है और उसे गिरने से बचा लेता है।
विराट साई से पूछता हैं कि वह कार से क्यों उतरी। वह कहती है कि वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि बच्चा ठीक है। बच्चे के माता-पिता साईं को पहचान लेते हैं और उसे धन्यवाद देते हैं।
बच्चे की माँ कहती है कि साईं किसी अनजान व्यक्ति के लिए अपनी जान जोखिम में डाल सकती है, तो फिर उससे (विराट से) कितना प्यार करती होगी।
विराट सभी को धन्यवाद करता है और उन्हें संगीत बजाना जारी रखने के लिए कहाता हैं। तभी साईं के सिर पर सिंदूर गिरता है। बच्चे की माँ कहती है कि ऐसा लगता है कि बाप्पा ने उन्हें हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद दिया है।
साई संतुलन खो बैठती है और विराट साई को अपनी गोद में उठाता है और कार में ले जाता है।
एपिसोड समाप्त
क्या साई और विराट एक दूसरे को कितना प्यार करते है यह कभी बता पाएंगे?
अपने विचार प्लीज नीचे कमैंट्स में बातये।
ऐसे ही रोमांचक उपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर..
यह भी पढ़े:
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment