Pinned Post

GHKKPM Spoilers - Ashwini Ne Virat Aur Sai Ko Kiya Alag

GHKKPM Spoilers - Ashwini Ne Virat Aur Sai Ko Kiya Alag

GHKKPM-Spoilers-Ashwini-Ne-Virat-Aur-Sai-Ko-Kiya-Alag

गुम है किसी के प्यार में  - अश्विनी ने विराट और साईं को किया अलग

आज विराट और साई पहले से कहीं ज्यादा एक दूसरे के करीब हैं, और साई आखिरकार चव्हाण निवास में वापस आ गयी हैं। वह घर वापस आकर खुश है और भवानी उसका स्वागत करती है यह देखकर सभी बहुत खुश होते हैं।

विराट साई का हाथ थाम लेता है और दोनों एक साथ ग्रहप्रवेश करते है।

ठीक उसी समय, अश्विनी विराट और साईं को अपने कमरे में जाने से रोकती है और फिर अश्विनी एक चौंकाने वाली घोषणा करती है।

विराट और साईं हैरान रह जाते हैं जब अश्विन कहती हैं कि विराट और साई अब एक कमरे में एक साथ नहीं रहेंगे।

अश्विनी कहती है कि विराट और साई अपने रिश्ते को सफलतापूर्वक नहीं चला सकते हैं और एक-दूसरे को हमेशा चोट पहुँचाते हैं और इस लिए वह नहीं चाहती कि वे इस रिश्ते को मजबूर हो कर आगे खींचे।

पहली बार विराट और साई प्यार से एक साथ रहने के लिए तैयार हुए थे, लेकिन अश्विनी ने उन्हें अलग कर दिया।

अश्विनी अपने गुपचुप (सीक्रेट) इरादों के वजह से ऐसा कर रही है। वह चाहती हैं कि विराट और साईं एक-दूसरे के महत्व और प्यार को समझें और उन्हें इसका एहसास कराने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

जबकि विराट और साई पहले से ही दर्द महसूस कर रहे हैं, क्या अश्विनी की योजना विराट और साई को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास करवाएगी?

क्या विराट और साई एक दूसरे के लिए अपने प्यार को सबके सामने मानेंगे?

प्लीज अपने विचार निचे कमैंट्स में बताये।

ऐसे ही रोमांचक उपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर..






Comments